21 Sep 2026, 01:35 PM
IND vs AUS U19: एशियन गेम्स पर थीं नजरें, उधर वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उधेड़ दी बखियां
Patrika
@patrika
India vs Australia U19 Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 47 रन पर रन आउट हो गए। रन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। दो मैचों में अब तक वह 14 चौके जड़ चुके हैं। आर्यवीर को पहली बार टीम इंडिया की अंडर 19 स्क्वॉड में जगह मिली है और शुरुआती दोनों मुकाबलों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)