13 Sep 2026, 08:15 PM
Ind vs Afg: भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर
Patrika
@patrika
India vs Afghanistan 1st T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा कि जब भी आप दिल्ली आते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच में क्या है। आमतौर पर पहले बॉलिंग होती है। उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर समेत चार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। जबकि बुमराह की वापसी हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)