Madhya Pradesh
09 Sep 2026, 01:50 PM
ईको फ्रेंडली: बीना में 28 हजार पुंगा से तैयार हुई छह फीट ऊंची गणेश प्रतिमा
Patrika
@patrika
बीना. गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच साहू समाज मंदिर में विराजित होने वाली अनोखी गणेश प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां पिछले 39 वर्षों से लगातार ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा विराजित की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को बनाने का काम शहर के मूर्तिकार चौधरी अशोक साहू कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने करीब पांच माह की मेहनत से 28 हजार कच्चे पुंगा, जिनका वजन लगभग 35 किलो है, से छह फीट ऊंची गणेश प्रतिमा तैयार की है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)