Gwalior, Madhya Pradesh
29 Oct 2026, 01:50 PM
करवाचौथ के दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, ग्वालियर में घर पर हुई थी कलह
News Patrika
@newspatrika
Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही मौक पर पुलिस पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि लोहे के किसी भारी सामान से पत्नी पर वार किया गया था। मृतका का नाम मधु श्रीवास्तव बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में करवाचौथ वाले दिन बुरी खबर सामने आई। आसपास के लोगों का कहना है कि घर में पारिवारिक कलह हुई थी जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। शुरुआत की जांच अवैध संबंध की कहानी सामने आई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)