31 Oct 2026, 04:32 PM
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
ABP News
@abpnews

Hotel Style Bed Making Hacks For Bedroom: घर के बेडरूम में भी अगर आपको 5-स्टार होटल जैसा सुकून और आराम चाहिए, तो इसके लिए हर बार महंगे फर्नीचर या नया बेड खरीदने की जरूरत नहीं है. बेड की सेटिंग में कुछ छोटे बदलाव करके आप अपने कमरे का पूरा लुक बदल सकते हैं. होटल के कमरे में पहुंचते ही जो साफ-सुथरा, आरामदायक और शानदार एहसास मिलता है, उसके पीछे बेड की सही सेटिंग का भी बड़ा हाथ होता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं बेड को होटल जैसा लुक देने के 5 आसान तरीके.

सबसे पहले बेड और बेडिंग की सफाई पर दें ध्यान

होटल जैसा बेड बनाने की शुरुआत साफ-सफाई से होती है. सिर्फ ऊपर से चादर ठीक कर देना काफी नहीं है. बेडशीट, तकिए, कंबल और मैट्रेस की भी नियमित सफाई जरूरी है. समय के साथ इनमें धूल, गंदगी, डेड स्किन और दूसरी चीजें जमा हो सकती हैं. इसलिए बेडशीट को नियमित रूप से धोएं और तकिए, कंफर्टर और मैट्रेस की भी समय-समय पर सफाई करें.

मैट्रेस को भी कभी-कभी वैक्यूम करके साफ किया जा सकता है. अगर आपके मैट्रेस का डिजाइन इसकी अनुमति देता है, तो उसे समय-समय पर घुमाने से उस पर एक ही जगह ज्यादा दबाव पड़ने से बचाया जा सकता है. साफ बेडरूम और फ्रेश बेडिंग अपने आप कमरे को ज्यादा आरामदायक बना देती है.

चादर को ऐसे बिछाएं कि बेड दिखे एकदम क्रिस्प

होटल के बेड की सबसे खास बात उसकी सलीके से बिछी हुई चादर होती है. अगर बेडशीट पर जगह-जगह सिलवटें हैं या वह ढीली पड़ी है, तो पूरा बेड बिखरा हुआ नजर आता है. इसलिए चादर को मैट्रेस पर अच्छी तरह फैलाएं और चारों तरफ से ठीक से टक करें. खासकर बेड के पैरों की तरफ चादर को मैट्रेस के नीचे अच्छी तरह दबाने से बेड का लुक ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है. सुबह उठने के बाद सिर्फ तकिए लगाने के बजाय चादर को भी एक बार सीधा करें. इससे रोज आपका बेड ज्यादा सलीके वाला लगेगा.

तकियों की सेटिंग बदलें, पूरा लुक हो जाएगा अपग्रेड

बेड को होटल जैसा बनाने में तकियों की सेटिंग काफी अहम होती है. सिर्फ दो तकिए रख देने के बजाय उन्हें लेयर में लगाएं. पीछे दो या चार सामान्य साइज के तकिए रखें और उनके आगे अलग साइज या टेक्सचर वाले कुशन रख सकते हैं. तकियों को एक जैसी ऊंचाई और सही क्रम में रखने से बेड ज्यादा प्रीमियम नजर आता है. आप कमरे की चादर और कंफर्टर के रंग से मैच करते हुए एक-दो डेकोरेटिव कुशन भी आगे रख सकते हैं. हालांकि बहुत ज्यादा तकिए भरने की जरूरत नहीं है. रोज सुबह उन्हें फुलाकर सही जगह पर रखने से बेड का लुक बना रहेगा.

मैट्रेस और कंफर्टर पर दें खास ध्यान

बेड देखने में कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर मैट्रेस आरामदायक नहीं है तो होटल जैसा सुकून नहीं मिलेगा. अगर आपका मैट्रेस काफी पुराना हो चुका है और उसमें गड्ढे या असमानता नजर आने लगी है, तो उसे बदलने के बारे में सोचना चाहिए. अगर मैट्रेस अभी ठीक है लेकिन आपको उसमें थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट और फ्लफी फील चाहिए, तो मैट्रेस पैड इस्तेमाल कर सकते हैं. यह मैट्रेस और फिटेड शीट के बीच लगाया जाता है और बेड को अतिरिक्त कुशनिंग देने में मदद करता है.

इसके बाद कंफर्टर या डुवेट की बारी आती है. एक अच्छा और फूला हुआ कंफर्टर बेड को तुरंत ज्यादा आरामदायक और आकर्षक बना सकता है. अगर नया कंफर्टर नहीं खरीदना चाहते, तो पुराने कंफर्टर के लिए एक अच्छी डुवेट कवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सफेद या हल्के रंग की बेडिंग कमरे को साफ और होटल जैसा फ्रेश लुक देने में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

बेड के आसपास का माहौल भी बनाएं सुकूनभरा

होटल के कमरे में सिर्फ बेड ही आराम का एहसास नहीं देता, बल्कि वहां की खुशबू और पूरा माहौल भी इसे खास बनाता है. आप घर में भी बेड तैयार करने के बाद हल्की खुशबू वाले लिनेन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. लैवेंडर या कैमोमाइल जैसी हल्की खुशबू कमरे को शांत माहौल देने में मदद कर सकती है. अगर लिनेन स्प्रे पसंद नहीं है, तो हल्की खुशबू वाला डिफ्यूजर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बस खुशबू बहुत तेज न रखें. बेड के आसपास अनावश्यक सामान हटाकर जगह को साफ और व्यवस्थित रखें. कमरे में फर्नीचर की सेटिंग भी ऐसी रखें कि जगह ज्यादा भरी हुई न लगे.

इसे भी पढ़ें : साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)