हाफिज सईद के खिलाफ फिर NBW जारी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP बोले- सुरक्षा एजेंसियों ने किया शानदार काम
12 Sep 2026, 06:10 PM

हाफिज सईद के खिलाफ फिर NBW जारी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP बोले- सुरक्षा एजेंसियों ने किया शानदार काम

Patrika
@patrika
Hafiz Saeed NBW: जम्मू शहर की एक NIA अदालत की ओर से लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए जाने का जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व DGPs ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया। NIA अदालत ने 8 सितंबर को हाफिज सईद के खिलाफ यह नया गैर-जमानती वारंट जारी किया था। उस पर कश्मीर में आतंकवादियों को हथियार, धन और निर्देश उपलब्ध कराने का आरोप है। दो महीने के भीतर सईद के खिलाफ यह दूसरा ऐसा वारंट है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation