Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 07:25 PM
थाने के सामने नाश्ता सेंटर पर चढ़कर फायरिंग, संचालक की कमर में लगी गोली; आइसीयू में भर्ती
Patrika
@patrika
ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बदमाशों ने थाने के सामने ही नाश्ता सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक से पहुंचे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ‘बांके बिहारी स्वीट्स एंड नाश्ता सेंटर’ के संचालक अशोक पाल पर काउंटर पर चढ़कर गोलियां दाग दीं। एक गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घायल अशोक पाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)