Guwahati Firing Case : होटल की लीज, किराए का झगड़ा और फिर गोलियों की गूंज…गुवाहाटी में 5 हत्याओं की पूरी इनसाइड स्टोरी
27 Oct 2026, 02:26 PM

Guwahati Firing Case : होटल की लीज, किराए का झगड़ा और फिर गोलियों की गूंज…गुवाहाटी में 5 हत्याओं की पूरी इनसाइड स्टोरी

News Patrika
@newspatrika
Five Killed in Guwahati : गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में होटल की लीज को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी वारदात में बदल गया। महज कुछ लाख रुपयों के लीज और बकाए किराए के विवाद ने ऐसा खूनी रूप अख्तियार किया कि चंद मिनटों में 5 जानें चली गईं। असम पुलिस मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर ‘होटल बिलास इन’ में अंजाम दिए गए इस खूनी खेल ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। इस हत्याकांड में होटल मालिक समेत परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। वहीं इस घटना में होटल के केयरटेकर की भी जान चली गई। पुलिस ने घटना के करीब एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में वारदात की वजह होटल के लीज समझौते से जुड़ा विवाद सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation