14 Sep 2026, 08:21 PM
Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी
Patrika
@patrika
Gurugram Woman Biker Case: गुरुग्राम में बाइक चला रही महिला को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है। आरोपी का नाम कल्याण बैंसला है। बैंसला सोशल मीडिया पर खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ और ‘इंडियन रग्बी टीम’ का सदस्य बताता है। वह खुद को बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट ‘एमेच्योर ओलंपिया इंडिया’ का विजेता भी बताता है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बैंसला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहता है, ज्यादातर पोस्ट में वह या तो एक्सरसाइज करते हुए या अपनी मसल्स दिखाते हुए नजर आता है। घटना घटने के बाद उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)