Uttar Pradesh
17 Oct 2026, 07:23 PM
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 12 विभागों में 1784 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. इस भर्ती में सभी पद इंटरमीडिएट स्तर के हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 1 दिसंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 में शामिल हुए हैं. अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. इसी मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. आवेदन करने के बाद फॉर्म में सुधार के लिए 8 दिसंबर तक का समय मिलेगा. सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है.

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

ग्राम विकास अधिकारी के सबसे ज्यादा पद

भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 525 और ग्राम पंचायत अधिकारी के 508 पद शामिल हैं. इसके अलावा वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235, भूमि अर्जन अमीन के 187 और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 137 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भंडारपाल एवं लिपिक के 118 पद भी हैं.

अन्य पदों में सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50, सारणीयक के 14, गृहमाता के पांच, भंडारपाल एवं लिपिक विशेष चयन के दो, फार्म लिपिक के दो और बिक्रीकर्ता का एक पद शामिल है.

मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग भी होगी. इसलिए अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे.

इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

परीक्षा में भारतीय इतिहास, संविधान, सामाजिक विकास, भारत और विश्व का भूगोल, अर्थव्यवस्था, ग्रामीण विकास, सामाजिक घटनाओं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा पर्यावरण, डाटा इंटरप्रिटेशन और सामान्य हिंदी के प्रश्न भी होंगे.

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से 15 अंक और उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों से 20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)