गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
Uttar Pradesh 28 Oct 2026, 01:27 PM

गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों के विधान परिषद् पर जारी मतगणना के बीच गोरखपुर फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी और निर्दलियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.  अब इस पर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर से कहा है कि वह जवाब दें.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा-  गोरखपुर फैजाबाद चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को हाल ही में कुछ उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के बहिष्कार का जिक्र करने वाले X पोस्ट पर तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

संजयन और राजीव यादव का क्या है मामला?

बता दें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने वोटों की गिनती के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एमएलसी चुनाव का बहिष्कार किया. सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षक पर भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आरोप लगाया.

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने कहा कि हमने मतगणना प्रक्रिया का बहिष्कार किया है. गिनती के पहले तीन राउंड तक सब कुछ ठीक चल रहा था. निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव लगभग 450 वोटों से आगे थे. अचानक, गिनती पूरी तरह से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जाने लगी-रुझान एकदम से बदल गया, जिससे ऐसा लगा मानो नतीजा पहले से ही तय था. इसलिए, हमने इस प्रक्रिया का बहिष्कार करने का फैसला किया. पुलिस गलत तरीके से बर्ताव कर रही थी, और यह साफ था कि वे सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को ही जिताना चाहते थे-इस तरह से उन्होंने लोकतंत्र की हत्या कर दी.

UP MLC चुनाव का अभी क्या है परिणाम?

वहीं सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का आरोप है कि प्रशासन भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में काम कर रहा था. उनका कहना है कि मतगणना के तीन दौर पूरे होने के बावजूद, कमिश्नर कार्यालय ने उन्हें नतीजों से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं दिया, जिससे, उनके अनुसार, पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं.

UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में से 3 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है, जबकि बाकी सीटों पर मतगणना चल रही है. बीजेपी ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा. पार्टी के उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार दानिश अख्तर को 17,676 वोटों से हराया.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation