Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
04 Nov 2026, 08:08 PM

Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट

ABP News
@abpnews

Google AI Mode : इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए Google खोलते ही सबसे पहले नजर सर्च बार पर जाती है. पिछले कुछ समय से इस एक्सपीरियंस में AI की मौजूदगी भी लगातार बढ़ी है. कंपनी ने यूजर्स को सामान्य सर्च के अलावा AI की मदद से सवालों के जवाब पाने का ऑप्शन दिया है. इसके लिए सर्च बार में अलग से AI Mode का बटन भी मौजूद है, हालांकि अब Google के इसी बटन को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यूजर्स के लिए सर्च पेज से AI Mode का शॉर्टकट हटाने का टेस्ट कर रही है. यह बदलाव अभी हर यूजर को नहीं दिख रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि Google फिलहाल कुछ लोगों के साथ ही इसका टेस्ट कर रहा है.

क्यों बदल रहा है Google का सर्च इंटरफेस?

Google अक्सर अपने सर्च पेज के डिजाइन और फीचर्स में छोटे-बड़े बदलावों का टेस्ट करता रहता है. कंपनी सीमित यूजर ग्रुप पर अलग-अलग इंटरफेस दिखाकर यह समझने की कोशिश करती है कि लोग किस तरह के डिजाइन और फीचर्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. ऐसे टेस्ट के जरिए भी Google यह जानना चाह सकता है कि सर्च बार के पास AI Mode का अलग बटन नहीं होने पर यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस टेस्ट के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

कुछ यूजर्स के लिए गायब हुआ AI Mode का बटन

इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Google ने Incognito Mode और Chrome में AI Mode का शॉर्टकट हटा दिया था, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि दूसरे कंप्यूटर और अलग-अलग सेशन में उन्हें यह बटन अब भी दिखाई दे रहा था. ऐसे में कंपनी फिलहाल कुछ यूजर्स के साथ ही इस बदलाव को टेस्ट कर रही है. यह जानकारी Search Engine Roundtable की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस बदलाव को स्वतंत्र रूप से दोबारा जांच कर कन्फर्म नहीं किया जा सका है. अभी यह कहना सही नहीं है कि Google ने सभी यूजर्स के लिए AI Mode का बटन हटा दिया है.

यह भी पढ़ें -Apple New Policy : अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी

क्या बंद होने वाला है Google AI Mode?

फिलहाल इस बदलाव को AI Mode बंद करने के संकेत के तौर पर नहीं देखा जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ इसका अलग शॉर्टकट कुछ यूजर्स के सर्च बार से गायब हुआ है. इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी इस फीचर को पूरी तरह हटाने की तैयारी कर रही है. अभी तक AI Mode को स्थायी रूप से हटाने की कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें - Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation