2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
27 Oct 2026, 11:43 PM

2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

ABP News
@abpnews

आजकल सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी भाव तेजी से बढ़ते हैं, तो कभी गिरावट के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में इसकी कीमतों पर नजर रखना जरूरी है. सोने के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार के जानकारों का अनुमान है कि साल 2027 तक इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती है.

दरअसल, सोने की कीमत पर अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों, महंगाई और दुनिया में चल रहे तनाव का असर पड़ता है. इसके अलावा, चीन समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी भी इसकी मांग को प्रभावित करती है.

2027 तक कितना हो सकता है सोने का भाव?

जेपी मॉर्गन की जून 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सोने का भाव 2026 के आखिर तक 6,000 डॉलर (करीब 5.5 लाख रुपए) और 2027 के अंत तक 6,300 डॉलर (करीब 5.8 लाख रुपए) प्रति औंस तक पहुंच सकता है. रुपए और डॉलर की विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए, यह अनुमान भारतीय बाजार में सोने की कीमत करीब 2.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है.

सोने की कीमतों में तेजी की क्या है वजह?

सोने की कीमतों में तेजी या गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड की अहम भूमिका होती है. जब डॉलर कमजोर होता है या बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न कम होता है, तो निवेशकों के लिए सोना आकर्षक ऑप्शन बन सकता है. वहीं, डॉलर मजबूत होने और ब्याज दरें ऊंची रहने पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है.

क्या सोना 2 लाख रुपए के पार जा सकता है?

सोने की कीमत को 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के लिए कई परिस्थितियों का साथ देना जरूरी होगा. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर वैश्विक परिस्थितियां सोने के पक्ष में रहती हैं, तो इसकी कीमत 2027 तक 1.70 लाख से 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकती है. वहीं, चीन समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी भी इसकी मांग को समर्थन दे सकती है.

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation