20 Oct 2026, 03:46 PM
Gokul Election Result: महायुति की हार पर मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा बयान, अंदरूनी कलह को ठहराया जिम्मेदार!
News Patrika
@newspatrika
Gokul Milk Union Election: महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ, जिसे ‘गोकुल मिल्क यूनियन’ के नाम से भी जाना जाता है, के चुनाव में कांग्रेस समर्थित समविचारी आघाड़ी ने सत्तारूढ़ महायुति को झटका देते हुए सत्ता हासिल कर ली है। कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले पैनल ने 25 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महायुति के 12 उम्मीदवार विजयी हुए। इस नतीजे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महायुति के कई बड़े नेताओं के मैदान में होने के बावजूद गठबंधन को हार का सामना क्यों करना पड़ा? इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार नीत एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री हसन मुश्रीफ ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महायुति के भीतर आखिरी समय तक चली खींचतान को हार की संभावित कारण बताया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)