दिवाली पर अपनों को गिफ्ट करें ये शानदार 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
28 Oct 2026, 04:27 PM

दिवाली पर अपनों को गिफ्ट करें ये शानदार 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

ABP News
@abpnews

दिवाली के त्योहार को अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. इस त्योहार की रौनक देश में देखने को ही मिलती है. पूरा देख रौशनियों में नहाया नजर आता है. दिवाली पर बहुत से लोग अपने दोस्तों और चाहने वाले और रिश्तेदारों को गिफ्ट देेते हैं. गिफ्ट में अब मिठाई के डिब्बे और ड्राई फ्रूट्स देना ओल्ड फैशन हो चुका है. आज के दौर में अगर आप किसी कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो उनके रोजाना काम आए और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ले आए.

तो एक नया 5G स्मार्टफोन सबसे बढ़िया चॉइस है. आज के समय में आपको एक अच्छा स्मार्टफोन लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. फेस्टिव सीजन के दौरान आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में कई ऐसे धांसू स्मार्टफोन्स महज 12 से 15 हजार रुपये के बजट में कमाल के फीचर्स देते हैं. चलिए आपको बताते हैं इन दिवाली गिफ्ट करने के लिए तीन बेहतरीन ऑप्शन्स क्या हो सकते हैं.

CMF Phone 1

अगर आप किसी ऐसे इंसान को फोन गिफ्ट करना चाहते हैं जिसे भीड़ से अलग और स्टाइलिश चीजें पसंद आती हैं, तो Nothing के सब-ब्रांड का CMF Phone 1 एक बढ़िया गिफ्ट साबित होगा. इसका अनोखा स्क्रू वाला डिजाइन और बदलने लायक बैक पैनल इसे मार्केट के बाकी सभी फोन्स से एकदम अलग बनाता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन मिलती है. जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.

यानी धूप में भी स्क्रीन एकदम क्रिस्टल क्लियर दिखती है. रफ्तार के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर लगा है जो रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक सब कुछ आसानी से संभाल लेता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. बिऔर 5000mAh की बैटरी के साथ ऑफर में यह फोन करीब 14999 रुपये में आसानी से मिल जाता है.

Moto G85 5G

तोहफे में दी जाने वाली चीज अगर देखने में महंगी लगे तो गिफ्ट देने का मजा दोगुना हो जाता है. Motorola का Moto G85 5G इसी मामले में बाजी मार ले जाता है. कम बजट होने के बावजूद इसमें महंगे फ्लैगशिप फोन्स जैसा 6.67 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले और पीछे की तरफ प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश मिलती है. हाथ में पकड़ने पर यह फोन बेहद स्लिम और हल्का महसूस होता है. इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 की मजबूती के साथ आती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का भरोसेमंद Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे के शौकीनों को यह फोन खूब पसंद आएगा क्योंकि इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. जिससे रात में भी बिना हिले साफ फोटो आती हैं. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा, Dolby Atmos स्पीकर्स और 5,000mAh बैटरी वाला यह फोन फेस्टिव ऑफर्स में करीब 15999 रुपये में मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

Vivo T3x 5G

अगर आप अपने घर के किसी बड़े-बुजुर्ग, माता-पिता या ऐसे भाई-बहन के लिए फोन खरीद रहे हैं जो दिन भर वीडियो देखते हैं और बार-बार फोन चार्ज करने का समय नहीं मिल पाता है. तो Vivo T3x 5G से बेहतर दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर आराम से दो दिन तक का बैकअप दे देती है. इसे फटाफट चार्ज करने के लिए बॉक्स में 44W का फास्ट चार्जर भी मिलता है.

इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी यह फोन सिर्फ 7.99mm पतला है. इसमें 6.72 इंच का बड़ा फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देता है. फोन में तेज रफ्तार के लिए Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और शानदार फोटो के लिए 50MP का मेन रियर कैमरा मिलता है. करीब 12499 रुपये की शुरुआती कीमत में यह एक बढ़िया दिवाली गिफ्ट है.

यह भी पढ़ें: चार्जिंग की टेंशन खत्म! 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation