Madhya Pradesh
14 Sep 2026, 05:45 PM
ग्वालियर-लखनऊ का सफर साढ़े 5 घंटे में होगा पूरा, ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे शुरू
Patrika
@patrika
Gwalior Lucknow Highway: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक का सफर अब पहले से और ज्यादा आरामदायक और आसान हो गया है। इतना ही नहीं ग्वालियर से भिंड, इटावा और कानपुर जैसे शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्वालियर से होकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक जाने वाला 108 किमी लंबा 2 लेन नेशनल हाइवे (NH-719) बनकर तैयार हो चुका है और इस पर से आवागमन भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी 2 लेन हाइवे शुरू हुआ है लेकिन अब इसे फोरलेन में बदलने का काम भी शुरू होगा और फोरलेन बनने के बाद सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)