'कोकेन' के चक्कर में फंसा KKR का पूर्व खिलाड़ी, लगा एक महीने का बैन
06 Nov 2026, 07:52 PM

'कोकेन' के चक्कर में फंसा KKR का पूर्व खिलाड़ी, लगा एक महीने का बैन

ABP News
@abpnews

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगा है. लिन के ड्रग टेस्ट में कोकेन पाया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के रेगुलेटर ने उनपर एक महीने का प्रतिबंध लगाया था. 18 जुलाई को टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के फाइनल के दिन क्रिस लिन की ड्रग जांच की गई थी. शुक्रवार को ECB के रेगुलेटर ने बताया कि लिन ने अब अपना एक महीने का बैन पूरा कर लिया है.

आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया - क्रिकेट रेगुलेटर ने नॉर्थेम्पटनशायर स्टीलबैक्स के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लिन पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया है. सस्पेंशन की अवधि अब पूरी हो चुकी है." लिन ने भी कोकेन के सेवन के आरोपों को स्वीकार किया था.

पहले लगा था 3 महीने का बैन

क्रिस लिन पर पहले तीन महीने का बैन लगा था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रिहैबिलिटेशन पूरा किया था. ECB के रेगुलेटर ने माना कि क्रिस लिन द्वारा प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन परफॉरमेंस बूस्ट करने के लिए नहीं था, इसलिए रिहैब पूरा होने के बाद सस्पेंशन की अवधि 3 महीने से घटाकर एक महीना कर दी गई.

18 जुलाई को नॉर्थेम्पटनशायर स्टीलबैक्स ने टी20 ब्लास्ट के फाइनल में हैम्पशायर हॉक्स को 14 रन से हराया था. उसके लगभग एक महीने बाद 20 अगस्त को क्रिस लिन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और स्वीकार किया कि उन्होंने 15 जुलाई और 16 जुलाई को कोकेन का सेवन किया था. 31 जुलाई को रेगुलेटर ने क्रिस लिन को बताया था कि उन्हें ड्रग जांच में पाज़िटिव पाया गया है. उनका सस्पेंशन 30 अगस्त को खत्म हुआ था.

क्रिस लिन का करियर

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे क्रिस लिन साल 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. वो टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और BBL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने बिग बैश लीग में 137 मैच खेलकर 4133 रन बनाए हैं. वहीं अपने ओवरऑल टी20 करियर में उन्होंने 320 मैच खेलकर 9268 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation