आसाराम बापू की हालत गंभीर, मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर जमानत देने की जताई जरूरत
Bhopal, Madhya Pradesh 01 Nov 2026, 01:55 PM

आसाराम बापू की हालत गंभीर, मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर जमानत देने की जताई जरूरत

News Patrika
@newspatrika
दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की हालत गंभीर है। उनके समर्थकों ने मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर जमानत देने की मांग की है। कुछ देर के लिए एक्स पर #RightToBail ट्रेंड करने लगा। अनुयायियों का कहना है कि आसाराम बापू दिल की गंभीर बीमारी और अधिक उम्र के कारण मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रहे हैं। मेडिकल ग्राउंड व मानवता के आधार पर उन्हें बेल मिलनी ​ही चाहिए। बता दें कि दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद आसाराम बापू को 13 साल पहले इंदौर से गिरफ़्तार किया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation