Jabalpur Crime: धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप पहुंचीं पांच महिलाएं, बच्चे की आड़ में उड़ाए 70 ग्राम सोने के जेवरात
Jabalpur, Madhya Pradesh 06 Nov 2026, 10:30 PM

Jabalpur Crime: धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप पहुंचीं पांच महिलाएं, बच्चे की आड़ में उड़ाए 70 ग्राम सोने के जेवरात

News Patrika
@newspatrika
Jabalpur Jewellery Shop Theft: मध्यप्रदेश के जबलपुर में धनतेरस पर बाजार में भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं की गैंग ने एक ज्वेलरी शॉप से जेवरात का एक पूरा बॉक्स ही पार कर दिया। घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के सामने स्थित हिन्द ज्वेलर्स की है। जहां शुक्रवार दोपहर पांच महिलाओं ने मिलकर करीब 70 ग्राम वजनी सोने के जेवरात चोरी कर लिए। महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची थीं। उन्होंने पहले जेवरात देखने के बहाने कर्मचारी को उलझाया और फिर बच्चे की आड़ लेकर डिस्प्ले में रखा जेवरों का पूरा बॉक्स पार कर दिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation