02 Oct 2026, 02:50 PM
Shardiya Navratra 2026: किस्मत बदल सकता है नवरात्र का पहला दिन, 3 राशिवालों को मिल सकती है संपत्ति
Amar Ujala
@amarujala
Shardiya Navratra 2026: देशभर में मां दुर्गा की आराधना के सबसे बड़े पर्व शारदीय नवरात्रि का उल्लास अब दिखाई देने लगा है। मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं और घरों में भी घटस्थापना की तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से इस बार की नवरात्रि को विशेष माना जा रहा है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर यानि रविवार से होगा। रविवार से शुरू होने के कारण इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर माना गया है। इसे बेहद शुभ बताया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि नवरात्र के प्रारंभिक दिन गजकेसरी योग और चित्रा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ग्रहों और नक्षत्र का यह मेल 11 अक्टूबर को अत्यंत श्रेष्ठ दिन बना रहा है। शुभ योगों के कारण इस दिन कुछ राशियों को धनसंपत्ति के साथ प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है। कर्क राशि, धनु राशि और मीन राशिवालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)