फिर से क्यों लगने लगीं मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के अंदर-बाहर होने की अटकलें?
24 Sep 2026, 05:46 PM

फिर से क्यों लगने लगीं मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के अंदर-बाहर होने की अटकलें?

Patrika
@patrika
सत्ता के गलियारे में एक बार फिर मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। कुछ समय से रह-रह कर ऐसी चर्चा ज़ोर पकड़ती रही है। इस बार ‘सेवा तीर्थ’ (पीएमओ) में दो दिन चली मंत्रियों की मैराथन रिव्यू मीटिंग के बाद अटकलों का दौर शुरू हुआ है। बताते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह मीटिंग 23 और 24 सितंबर को हुई और इसका अगला चरण 30 सितंबर व 1 अक्तूबर को हो सकता है। इन बैठकों में हुई चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकल सकेगा कि कौन सा मंत्रालय/मंत्री कैसा काम कर रहा है। ऐसी अटकलें हैं कि पीएम मोदी निकट भविष्य में कैबिनेट में फेरबदल करेंगे तो मंत्रियों को हटाने या बनाए रखने का एक पैमाना इन बैठकों के आधार पर बनी समीक्षा रिपोर्ट भी बन सकती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation