SL vs ENG: श्रीलंका ने चेज किया वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास
22 Oct 2026, 10:57 PM

SL vs ENG: श्रीलंका ने चेज किया वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास

News Patrika
@newspatrika
Highest Successful Run Chases in ODI Cricket: गुरुवार को रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया है। इस दौरान उसने अपना ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब उसने भारत के खिलाफ राजकोट में साल 2009 में 411 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 429 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने पथुम निसांका के 97, पवन रत्नायके के 130 और दासुन शनाका के 97 रनों की पारियों के बाद जनिथ लियानगे के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने एक गेंद रहते 8 विकेट खोकर 430 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation