एमपी में चलेंगी 15000 सरकारी बसें, 11 और 12 सितंबर को इंदौर में बनेगा रोडमैप
Indore, Madhya Pradesh 09 Sep 2026, 09:06 PM

एमपी में चलेंगी 15000 सरकारी बसें, 11 और 12 सितंबर को इंदौर में बनेगा रोडमैप

Patrika
@patrika
MP News : मध्य प्रदेश में जल्द ही सरकारी बस परिवाहन सेवा शुरु होगा। आपको बता दें कि, पत्रिका द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाया गया, जिसके बाद अब राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल लोक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम लेने जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित की जाएगी। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 11 और 12 सितंबर को आयोजित होने समिट में प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के साथ-साथ निवेश, रोजगार और उद्योग के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर मंथन होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation