E100 Fuel: 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ, सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम
26 Oct 2026, 05:36 PM

E100 Fuel: 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ, सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम

News Patrika
@newspatrika
भारत में अब पूरी तरह एथेनॉल से चलने वाली कारों और अन्य वाहनों को बाजार में उतारने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में बदलाव कर E100 फ्यूल के इस्तेमाल को नियामकीय मंजूरी दे दी है। इससे वाहन कंपनियां खास तौर पर 100% बायो-एथेनॉल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहन तैयार कर सकेंगी। अब तक नियमों में E85 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल का जिक्र था। नए बदलाव के बाद E100 को भी उत्सर्जन मानकों, ईंधन की गुणवत्ता और वाहन परीक्षण से जुड़े नियमों में शामिल कर लिया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation