'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
24 Oct 2026, 09:48 PM

'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट

ABP News
@abpnews

रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज के बाद भी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की कमाई नहीं थम पाई है. फिल्म एक के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड्स बना रही है. इसकी रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और इसने 22वें दिन कलेक्शन के बाद 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इसी के साथ ही ये बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल बन चुकी है.

दरअसल, कोईमोई के अनुसार, 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन फ्राइडे को 1.40 करोड़ का बिजनेस किया. 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 363.45 करोड़ पहुंच गया है. तो इस लिहाज से फिल्म ने बजट को हटाकर 253.65 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमा लिया है. ये अजय देवगन की बड़ी फिल्म बन चुकी है.

'दृश्यम 3' बनी दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल

इसके साथ ही 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है. कोईमोई के अनुसार, 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में 230.5% का प्रॉफिट कमा लिया है, जिसके बाद ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. जबकि नंबर 1 पर फिल्म 'हेट स्टोरी 3' है. देखिए टॉप 10 मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल की लिस्ट...

1. हेट स्टोरी 3- 53.5 करोड़- 305.30% प्रॉफिट
2. दृश्यम 3- 363.5 करोड़- 230.45% प्रॉफिट
3. मर्डर 3- 20 करोड़- 185.71% प्रॉफिट
4. गोलमाल 3- 106.3 करोड़- 165.75% प्रॉफिट
5. धूम 3- 280.25 करोड़- 124.20% प्रॉफिट
6. फुकरे 3- 95.95 करोड़- 113.22% प्रॉफिट
7.  कृष 3- 240.5 करोड़- 109.13% प्रॉफिट
8. भूल भुलैया 3- 281.56 करोड़- 87.71% प्रॉफिट
9. टोटल धमाल- 154.3 करोड़- 36.55% प्रॉफिट
10. दबंग- 150 करोड़- 36.36% प्रॉफिट

यह भी पढ़ें: 'रणबाली' को रोक नहीं पाई 'जेलर 2', बना दिया तेलुगु का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

2026 की बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 'दृश्यम 3'

'दृश्यम 3' इस साल 2026 की बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, 'बॉर्डर 2' का नेट कलेक्शन 362.76 करोड़ थी, जिसे अजय देवगन ने तोड़ दिया है. ऐसे में अब ये इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. जबकि पहले नंबर पर 'धुरंधर 2' का नाम है.

बहरहाल, 'दृश्यम 3' के बारे में बात की जाए तो ये 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की हिट फिल्म है. इस फ्रेंचाइजी की ये अजय देवगन की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है. 'दृश्यम 3' के जरिए एक बार फिर से अजय देवगन ने विजय सालगांवकर बनकर धमाल मचा दिया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation