Madhya Pradesh
18 Oct 2026, 12:05 PM
आबादी के बीच उद्योग बसाने की तैयारी ! भोपाल में मास्टर प्लान-2047 में जमीन के उपयोग पर विवाद
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश में भोपाल विकास योजना मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप में ग्राम पंचायत छावनी पठार, तहसील हुजूर के खसरा नंबर 47 को औद्योगिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किए जाने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का सवाल है कि जिस जमीन पर हजारों मतदाता निवास कर रहे हैं, जहां पंचायत भवन कर और नल-जल कर वसूल रही है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी बनाए जा चुके हैं, उसे औद्योगिक उपयोग के लिए प्रस्तावित करने से पहले मौजूदा आबादी और सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन किया गया या नहीं? इसी मुद्दे को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे, कलेक्टर के नाम आपत्ति-पत्र सौंपकर प्रस्तावित भू-उपयोग की दोबारा जांच कराने की मांग की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)