05 Oct 2026, 02:51 PM
दिशा सालियान मामले में भाजपा के मंत्री का बड़ा दावा, कहा- विदेश भाग सकते हैं आदित्य ठाकरे, जांच हो
Patrika
@patrika
Nitesh Rane on Disha Salian Death: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया है। राणे ने कहा कि उन्हें आशंका है कि आदित्य ठाकरे देश से बाहर जा सकते हैं। वह रविवार को अपने पिता उद्धव ठाकरे की रैली में भी नजर नहीं आये थे। उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले में सामने आ रहे नामों की जांच करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि आरोप लगने का मतलब यह नहीं है कि दोष सिद्ध हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)