19 Oct 2026, 11:26 AM
बिखरे बाल, चेहरे पर परेशानी, फायरिंग के बाद आधी रात को टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पटानी
ABP News
@abpnews

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. हमलावरों ने उनकी कार पर 7 राउंड गोलियां चलाईं. घटना के वक्त टाइगर कार अपनी कार में बैठे हुए थे, जबकि उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. गनीमत रही कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है.

इस घटना के बाद दिशा पटानी आधी रात को टाइगर श्रॉफ से मिलने उनके घर पहुंचीं. इस दौरान वो काफी परेशान नजर आईं. दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कार में बैठी दिखाई दे रही हैं. बिखरे बालों और चेहरे पर दिख रही परेशानी के बीच दिशा का ये वीडियो चर्चा में है.

#WATCH | Mumbai | Actress Disha Patani arrives at the residence of actor Tiger Shroff after a firing incident occurred involving actor Tiger Shroff. The actor is safe and has not sustained any gunshot injuries, as per Mumbai Police https://t.co/aXmiw324hp

— ANI (@ANI) October 18, 2026

फायरिंग में दो लोग घायल

इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के अलावा एक ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया. टाइगर खुद कार चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं, घायल ऑटो ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय उमेश चौहान के रूप में हुई है. उनके पेट में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

टाइगर श्रॉफ को लगीं चोटें

इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में टाइगर बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं. उनके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान गनपाउडर की वजह से उनका हाथ भी झुलस गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और सबूत जुटाए. वहीं, कपड़ों के रंग के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जांच के दौरान पुलिस को हमलावरों की बाइक भी मिली है.

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरी रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए थे और रास्ते में ही बाइक छोड़ दी. बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर मुंबई का बताया जा रहा है. पुलिस अब आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)