राजसमंद में ग्रीन पटाखों की बिक्री को मिलेगी अनुमति, सुरक्षा मानकों के बाद ही आवंटित होंगी अस्थायी दुकानें
30 Oct 2026, 04:25 PM

राजसमंद में ग्रीन पटाखों की बिक्री को मिलेगी अनुमति, सुरक्षा मानकों के बाद ही आवंटित होंगी अस्थायी दुकानें

AU News
@aunews
राजसमंद. दीपावली की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मिठाइयों की महक, रोशनी से सजी दुकानें और खरीदारी के लिए उमड़ती भीड़ त्योहार के उत्साह को बढ़ा रही है। इस बार दीपावली के बाजार में पटाखों की चमक के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी खास जोर रहेगा। जिला प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुले में पटाखे बेचने पर रोक लगाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अस्थायी दुकानों के आवंटन की व्यवस्था की जा रही है। भीम में 13 दुकानदारों ने इसके लिए सहमति जताई है। विस्फोटक अधिनियम के तहत ग्रीन पटाखों की बिक्री के लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन मिलने के बाद पुलिस की रिपोर्ट और आवश्यक जांच के आधार पर प्रशासन अस्थायी दुकानों का आवंटन करेगा। ऐसे में इस बार पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो सकेगी। दीपावली तक बाजार में ग्रीन पटाखों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation