23 Oct 2026, 04:41 PM
दिल्ली में 30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, मंजूरी मिलने के बाद खत्म हुआ सस्पेंस
News Patrika
@newspatrika
नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ के शो को मंजूरी मिल गई है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगी थीं। अब बुकमायशो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)