बेटे को 16 लाख भेजने की जल्दी में थाने पहुंचे बुजुर्ग, विदिशा पुलिस ने खोली परतें तो सामने आ गई 23 दिन की खौफनाक कहानी
Madhya Pradesh 31 Oct 2026, 01:10 PM

बेटे को 16 लाख भेजने की जल्दी में थाने पहुंचे बुजुर्ग, विदिशा पुलिस ने खोली परतें तो सामने आ गई 23 दिन की खौफनाक कहानी

News Patrika
@newspatrika
Digital Arrest Fraud: मनी लॉन्डिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर विदिशा में साइबर ठगों ने बिजली कंपनी के रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव सेक्शन ऑफिसर (70) से 69.27 लाख रुपए ठग लिए। बुजुर्ग को पत्नी समेत 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। रिटायर्ड कर्मचारी को इतना डराया कि स्टेट बैंक के खाते से उन्होंने 8 बार ट्रांजेक्शन कर ठगों के खाते में रुपए भेज दिए। इतने दिन ठगों के चंगुल में फंसे रहे बुजुर्ग इतने खौफजदा हो गए कि पुलिस से शिकायत करने की कोशिश ही नहीं कर सके। बैंक ने लगातार हैवी ट्रांजेक्शन देखा तो खाते में होल्ड लगा दिया। इसके बाद पीडि़त सिविल लाइन थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि मेरा खाता होल्ड हो गया है। बेटे को 16 लाख रुपए भेजने हैं, खाता खुलवा दीजिए। पुलिस ने जब पीडि़त से गहराई से पूछताछ की तब जाकर ठगी का मामला सामने आया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation