Madhya Pradesh
13 Sep 2026, 02:55 PM
Dewas Woman Death: बेटी की जानकारी ने खोला मां की हत्या का राज, ‘सोने की चेन’ बनी मौत का कारण
Patrika
@patrika
Dewas Woman Death: मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में पुनासा रोड स्थित पुनर्वास में बीते गुरुवार को हुई महिला की हत्या और उसकी बेटी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात को दो नाबालिगों ने अंजाम दिया। दोनों ने वारदात से पहले दो-तीन बार क्षेत्र की रैकी की थी। बाद महिला के गले में पहनी सोने की चेन लूटने के इरादे से घर में घुसे और माया शर्मा पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटी रानू ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया गया। घटना में माया शर्मा की मौत हो थी जबकि रानू गंभीर घायल हो गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)