मोतीचूर नदी को बीना नदी परियोजना से जोड़ने की मांग, जिससे वर्ष भर रहेगा पानी
Sagar, Madhya Pradesh 22 Oct 2026, 01:56 PM

मोतीचूर नदी को बीना नदी परियोजना से जोड़ने की मांग, जिससे वर्ष भर रहेगा पानी

News Patrika
@newspatrika
बीना. मां मोतीचूर नदी जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने बुधवार को मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मोतीचूर नदी को बीना नदी परियोजना में जोड़ने की मांग की है, जिससे वर्ष भर पानी रह सके।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम बम्होरी शेख से मोतीचूर नदी प्रारंभ हुई है, जो बीना से निकली है। नदी का प्रमुख घाट बड़ा मंदिर के पास स्थित है, जहां नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण कराया गया है। नदी पर प्रतिमाओं, जवारों का विसर्जन होता है और पितृपक्ष के समय लोग तर्पण करते हैं, लेकिन वर्षाकाल के बाद कुछ दिनों में ही पानी खत्म हो जाता है। यदि इस नदी को बीना नदी परियोजना से जोड़ा जाता है, तो नदी में वर्ष भर पानी रहेगा। साथ ही किसानों के लिए सिंचाई को पानी मिलने लगेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation