07 Sep 2026, 06:31 PM
Defence Deal: रक्षा खरीद में लिया बड़ा फैसला, 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 98% सामान भारतीय होगा
Patrika
@patrika
Indian Army Defence Deal: भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों सैद्धांतिक प्रशासनिक मंजूरी यानी ‘एसेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी’ (AoN) दे दी है। खास बात यह है कि इन खरीद प्रस्तावों में करीब 98 फीसदी सामान भारतीय उद्योग से लेने की योजना है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन मंजूरियों में भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना की जरूरतें शामिल हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)