ECI Controversy: हरियाणा चुनाव फिर कराने की मांग, दीपेंद्र हुड्डा बोले- ‘बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस को हराया गया’
29 Sep 2026, 04:56 PM

ECI Controversy: हरियाणा चुनाव फिर कराने की मांग, दीपेंद्र हुड्डा बोले- ‘बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस को हराया गया’

Patrika
@patrika
Deepender Hooda On ECI: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस का विरोध और तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव में कांग्रेस को हराया गया और जनता के जनादेश को प्रभावित किया गया। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं, जबकि चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े अपने फैसलों को सर्वसम्मत बताया है। हुड्डा ने हरियाणा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर करीब 14 हजार था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की व्यवस्था का बड़े स्तर पर गलत इस्तेमाल हुआ और वोटर लिस्ट तथा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के जरिए कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation