दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
Uttar Pradesh 18 Oct 2026, 10:49 PM

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप

ABP News
@abpnews

दतिया में श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन के दौरान हुए विवाद के कुछ देर बाद मंदिर के पुराने सेवक बंटू मिश्रा की मौत हो गई. शनिवार (17 अक्टूबर) देर रात आरती के बाद उनकी मंदिर के एक सहायक प्रबंधक से कहासुनी हुई थी. इसके बाद सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर किया गया. झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, पीठ के ट्रस्टी डीएस चंदेल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अनुशासनात्मक समिति गठित करने की बात कही है.

धूमावती माई के अभिषेक के दौरान हुई थी बहस!

जानकारी के अनुसार, बंटू मिश्रा शनिवार रात अपने परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे. आरती के बाद दर्शन के लिए आगे बढ़ते समय किसी बात को लेकर उनकी सहायक प्रबंधक से कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना धूमावती माई के अभिषेक के दौरान हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में असहज स्थिति बन गई.

सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले गए परिजन

विवाद के कुछ देर बाद बंटू मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. वह मंदिर परिसर में बेसुध होकर गिर पड़े. परिजन उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सहायक प्रबंधक पर आरोप, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

घटना के बाद परिजनों और सेवक समाज में नाराजगी है. सहायक प्रबंधक पर बहस करने और विवाद बढ़ाने के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. विवाद और मौत के बीच चिकित्सकीय संबंध की भी पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे. संबंधित सहायक प्रबंधक की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ट्रस्ट कराएगा निष्पक्ष जांच

पीतांबरा पीठ के ट्रस्टी डीएस चंदेल ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है. उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल के लिए विशेष अनुशासनात्मक समिति गठित की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मंदिर और शहर में मामले को लेकर चर्चा है. अब जांच समिति के निष्कर्षों का इंतजार है, ताकि विवाद की परिस्थितियों और घटना से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके. बंटू मिश्रा की मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है.

ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation