18 Sep 2026, 06:55 PM
‘ड्रग-तस्करी को रोकने के लिए भारत और अमेरिका के बीच पार्टनरशिप’, रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया
Patrika
@patrika
अमेरिका (United States of America) ने अपने FY27 के लिए नशीले पदार्थों से जुड़े आकलन में भारत, चीन और पाकिस्तान को ड्रग्स के ट्रांज़िट और गैर-कानूनी ड्रग्स बनाने वाले प्रमुख देशों की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान, बोलीविया, म्यांमार और कोलंबिया जैसे देश भी शामिल हैं, जिन्हें ड्रग्स के खिलाफ अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी न कर पाने के कारण अलग से चिह्नित किया गया है। अमेरिका की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लिस्ट में शामिल होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि उस देश में कानून का पालन कमज़ोर है। इस मामले में अब भारत (India) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)