Damoh, Madhya Pradesh
07 Sep 2026, 11:36 PM
Damoh Snake Bite: दादा के साथ सो रही थी पोती, बिस्तर में घुसे सांप ने दोनों को डसा, बच्ची की मौत, दादा का इलाज जारी
Patrika
@patrika
Damoh Snake Bite: बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, ताजा मामला मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के सरसेला गांव का है। यहां एक घर में सो रहे दादा-पोती को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के कारण पोती की मौत हो गई है जबकि दादा की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12
Comments (0)