Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
16 Oct 2026, 03:47 PM

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

ABP News
@abpnews

How To Stop Dal Water Spilling From Cooker: दाल भारतीय घरों के खाने का अहम हिस्सा है. चावल हो या रोटी, दाल के बिना खाना अक्सर अधूरा सा लगता है. प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ दाल स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से पसंद की जाती है. लेकिन इसे प्रेशर कुकर में बनाते समय कई लोगों को एक आम परेशानी का सामना करना पड़ता है.

दाल पकाते समय कई बार पानी और झाग कुकर की सीटी से बाहर निकलने लगता है. इससे गैस चूल्हा, किचन स्लैब और आसपास की जगह गंदी हो जाती है. कई बार दाल का पानी बाहर निकलने की वजह से कुकर को संभालना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है, तो इसके पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं और कुछ आसान तरीकों से इस परेशानी को कम किया जा सकता है.

दाल बनाते समय कुकर से पानी क्यों निकलता है?

दाल पकने के दौरान झाग बनना सामान्य है. खासकर जब दाल और पानी को प्रेशर कुकर में पकाया जाता है, तो गर्म होने के साथ झाग ऊपर आने लगता है. अगर कुकर में जगह कम हो या भाप के निकलने में रुकावट हो, तो यह झाग और पानी सीटी के रास्ते बाहर आ सकता है. कुकर को जरूरत से ज्यादा भरना भी इसकी एक वजह हो सकती है. दाल पकाते समय फैलती है और ऊपर झाग बनता है, इसलिए छोटे कुकर में बहुत ज्यादा दाल भरने पर उसके बाहर निकलने की संभावना बढ़ जाती है.

दाल में डालें थोड़ा सा तेल

दाल को कुकर में पकाते समय एक आसान तरीका आजमाया जा सकता है. दाल, पानी, हल्दी और नमक डालने के बाद इसमें 2 से 4 बूंद तेल डालें. इसके अलावा कुकर के ढक्कन में जिस जगह से सीटी निकलती है, वहां भी 3 से 4 बूंद तेल डाली जा सकती है. इसके बाद कुकर को गैस पर रखें. तेल झाग को ज्यादा ऊपर आने से रोकने में मदद कर सकता है, जिससे दाल का पानी सीटी के रास्ते बाहर निकलने की परेशानी कम हो सकती है. हालांकि तेल की मात्रा बहुत ज्यादा डालने की जरूरत नहीं है. कुछ बूंदें ही पर्याप्त हैं.

कुकर को जरूरत से ज्यादा न भरें

अगर आप छोटे प्रेशर कुकर में ज्यादा मात्रा में दाल बना रहे हैं, तो पानी और झाग के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी. ऐसे में पकते समय दाल ऊपर आ सकती है और पानी सीटी से बाहर निकल सकता है. इसलिए कुकर में दाल और पानी भरते समय उसकी क्षमता का ध्यान रखें. खासकर तब, जब आप ऐसी दाल बना रहे हों जिसमें पकने के दौरान ज्यादा झाग बनता है.

कुकर की रबर और सीटी भी जांचें

कई बार समस्या दाल की वजह से नहीं, बल्कि कुकर के किसी हिस्से में खराबी के कारण भी हो सकती है. कुकर की रबर यानी गैसकेट ढीली या पुरानी हो गई है, तो प्रेशर सही तरह से बनने में परेशानी हो सकती है. इसकी वजह से पानी या भाप बाहर निकल सकती है. इसलिए अगर कुकर से बार-बार पानी या भाप बाहर आ रही है, तो गैसकेट की स्थिति जरूर जांचें. जरूरत होने पर इसे बदल देना चाहिए. कुकर की सीटी को भी साफ रखना जरूरी है. उसमें दाल के छोटे कण या गंदगी फंस जाने पर भाप के निकलने का रास्ता प्रभावित हो सकता है. ऐसे में दबाव सही तरीके से बाहर नहीं निकलता और दाल का पानी ऊपर आ सकता है.

इसे भी पढ़ें: Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक

दाल पकाते समय इन बातों का रखें ध्यान

दाल को कुकर में डालने से पहले अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पानी की मात्रा सही रखें और कुकर को जरूरत से ज्यादा न भरें. अगर दाल पकाते समय झाग बहुत ज्यादा ऊपर आने लगे, तो उसे नजरअंदाज न करें. कुकर की सीटी और गैसकेट की समय-समय पर सफाई करते रहें. अगर कोई हिस्सा खराब या ढीला दिखाई दे रहा है, तो उसे बदलना बेहतर है. कुकर से दाल का पानी बाहर निकलने की समस्या सिर्फ किचन गंदा होने तक सीमित नहीं रहती. बार-बार ऐसा होने पर गैस चूल्हे और आसपास की सतह पर दाल की परत जम सकती है, जिसे बाद में साफ करना मुश्किल हो जाता है.

इसलिए अगली बार दाल बनाते समय कुकर में सही मात्रा में दाल और पानी डालें, उसे ओवरफिल न करें और कुछ बूंद तेल का इस्तेमाल करके देखें. साथ ही कुकर की सीटी और गैसकेट को भी साफ और सही स्थिति में रखें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से दाल बनाते समय पानी और झाग के बाहर निकलने की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation