DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
22 Oct 2026, 01:11 PM
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
ABP News
@abpnews
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले इस संशोधन की अभी तक कोई घोषणा नहीं की है. कल यानी 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक हुई.
इस दौरान 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स उम्मीद लगाए बैठे थे कि सरकार डीए पर कुछ बड़ा ऐलान करेगी. लेकिन इस बैठक में भी सरकार ने 1 जुलाई 2026 से लंबित महंगाई भत्ते (DA) की किस्त को हरी झंडी नहीं दिखाई. यह इस महीने कैबिनेट की लगातार तीसरी बैठक थी, जिसमें डीए पर कोई फैसला नहीं लिया गया. इससे पहले 14 अक्टूबर की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दी गई थी, लेकिन डीए पर तब भी कोई फैसला नहीं लिया गया. इससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेचैनी और बढ़ गई है और अब ये दीवाली में सैलरी हाइक की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
अब कब होगी अगली बैठक?
केंद्रीय कैबिनेट की सामान्य बैठकें हर हफ्ते बुधवार को आयोजित होती हैं इसलिए अब कर्मचारियों और AINPS और AIDEF जैसे कर्मचारी संगठनों की नजरें दिवाली (8 नवंबर 2026) से ठीक पहले होने वाली अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं.
औद्योगिक श्रमिकों के खुदरा महंगाई सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे DA और DR मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो सकते हैं. हालांकि सरकार ने अभी तक संशोधित दरों की पुष्टि नहीं की है.
पहले उम्मीद थी कि त्योहारी सीजन से पहले राहत देते हुए दशहरा के आसपास इसकी घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन अब जब 21 अक्टूबर को भी इस पर कोई फैसला नहीं आया, तो कर्मचारी इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर यह बढ़ोतरी कब मंजूर होगी और इसका भुगतान कब किया जाएगा.
3 महीने का एरियर भी मिलेगा
ये भी पढ़ें:
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)
Login to join the conversation