25 Oct 2026, 05:15 PM
बेहतर फोटो के लिए कौन-सा सेंसर चुनें, Cropped या Full Frame?
ABP News
@abpnews

कैमरा खरीदते समय आपने Cropped Sensor और Full Frame जैसे नाम जरूर सुने होंगे. इनका असर फोटो में साफ दिखाई देता है. Cropped Sensor वाले कैमरे आमतौर पर कम कीमत में मिलते हैं, इसलिए नए फोटोग्राफर्स के लिए इन्हें अच्छा ऑप्शन माना जाता है. वहीं Full Frame कैमरों का यूज प्रोफेशनल फोटोग्राफी में किया जाता है, हालांकि ज्यादा कीमत वाला कैमरा खरीदने से ही फोटो बेहतर हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. इन दोनों सेंसर के अपने फायदे हैं. ऐसे में कैमरा चुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि इनके बीच क्या अंतर है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा बेहतर रहेगा.

क्या होता है Cropped Sensor कैमरा?

Cropped Sensor वाला कैमरा पारंपरिक 35mm फिल्म फ्रेम से छोटे सेंसर का यूज करता है. इसका साइज छोटा होने के कारण ऐसे कैमरे आमतौर पर हल्के और किफायती होते हैं. इनमें छोटी बैटरी का यूज भी किया जा सकता है, जिससे कैमरे का कुल वजन कम रखने में मदद मिलती है. इस कैटेगरी में Canon, Nikon और Sony जैसे ब्रांड के APS-C सेंसर वाले कैमरे आते हैं. वहीं Panasonic और Olympus जैसे ब्रांड Micro Four Thirds (MFT) सेंसर का यूज करते है.  APS-C सेंसर का साइज ब्रांड के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, जबकि MFT सेंसर का साइज 17.3 बाय 13mm होता है.

Full Frame कैमरा कैसे अलग है?

Full Frame कैमरे में लगभग 36 बाय 24mm का सेंसर होता है, जो पारंपरिक 35mm फिल्म फ्रेम के बराबर है. इसका बड़ा सेंसर ज्यादा रोशनी कैप्चर करने और कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद कर सकता है. ऐसे कैमरों में डायनामिक रेंज और बैकग्राउंड ब्लर के मामले में भी फायदा मिल सकता है, हालांकि बड़े सेंसर के कारण इनकी कीमत और वजन आमतौर पर ज्यादा होता है. इनके साथ यूज होने वाले लेंस भी महंगे हो सकते हैं.

फोटो की क्वालिटी में कितना अंतर आता है?

इन दोनों कैमरों के बीच एक मेन अंतर उनके Field of View यानी फोटो में दिखाई देने वाले हिस्से का है. एक ही लेंस यूज करने पर Full Frame कैमरा ज्यादा चौड़ा सीन कैप्चर कर सकता है. वहीं Cropped Sensor कैमरे में फ्रेम का हिस्सा सीमित दिखाई देता है. यह स्पोर्ट्स और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में यूजफुल हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक

कम रोशनी और बैकग्राउंड ब्लर में कौन बेहतर?

Full Frame कैमरे का बड़ा सेंसर आमतौर पर हाई ISO पर कम डिजिटल नॉइज वाली फोटो लेने में मदद करता है. इससे रात, कम रोशनी वाले कमरों और एस्ट्रोफोटोग्राफी में फायदा मिल सकता है. इसके अलावा समान फ्रेमिंग में यह बैकग्राउंड को ज्यादा ब्लर करने में भी मदद कर सकता है. वहीं Cropped Sensor कैमरे भी अच्छी फोटो ले सकते हैं. इसके लिए सही लेंस चुनना और फोटो खींचने का तरीका समझना जरूरी है.

आपके लिए कौन-सा कैमरा सही रहेगा?

अगर आप पहली बार कैमरा खरीद रहे हैं या कम बजट में फोटोग्राफी शुरू करना चाहते हैं, तो Cropped Sensor अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वाइल्डलाइफ और स्पोर्ट्स फोटोग्राफी के लिए भी यह यूजफुल है. वहीं कम रोशनी, वाइड-एंगल और ज्यादा बैकग्राउंड ब्लर वाली फोटो के लिए Full Frame कैमरा बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें - कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)