पंजाब में अचानक कैसे बदल गए हालात और जज़्बात, क्या अमरिंदर सिंह वड़िंग को मिलेगा ‘कुर्बानी’ का बड़ा इनाम!
03 Oct 2026, 03:46 PM

पंजाब में अचानक कैसे बदल गए हालात और जज़्बात, क्या अमरिंदर सिंह वड़िंग को मिलेगा ‘कुर्बानी’ का बड़ा इनाम!

Patrika
@patrika
Punjab Congress Leadership Change: पंजाब कांग्रेस में अचानक से हालात बदल गए, जज़्बात बदल गए और जो अमरिंदर सिंह वड़िंग कुर्सी के साथ चिपके नजर आ रहे थे, उन्हें एक झटके में कुर्सी से हटा दिया गया। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि कांग्रेस को अपनी पंजाब इकाई अध्यक्ष बदलना पड़ गया। जबकि कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थीं कि आलाकमान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मूड में नहीं है और बागी सुर अपना रहे चरणजीत सिंह चन्नी को भी सीधे शब्दों में समझा दिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई वाले पैनल ने पंजाब के 66 वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान, यह सामने आया कि अगर अध्यक्ष बदला जाता है, तो बिखराव संभव है। तब यह भी कहा गया था कि वड़िंग को नवंबर 2025 में नियुक्त अधिकांश जिला कांग्रेस अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, सीनियर जट्ट सिख नेता प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी चन्नी के साथ एकजुट हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation