CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
Uttar Pradesh 04 Nov 2026, 08:08 PM

CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'

ABP News
@abpnews

गोरखपुर में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का शुभारंभ हुआ. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गोरखपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है. इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद समेत कई नेता मौजूद रहे.

इस पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल किसी राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है. भारत का लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, देश उतनी ही तेजी से विकास के लक्ष्य की ओर बढ़ेगा.

सीएम योगी ने कहा कि कुछ ताकतें विकसित और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में रोड़ा बनने का काम कर रही हैं. ऐसे बैरियर को हटाने के लिए बीजेपी जनता के बीच पदयात्रा लेकर आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस और उसका INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है और खुद लोकतंत्र के लिए खतरा बन रहा है.

चुनाव में हार पर EVM को दोष देती है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की चुनावी राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस और उसके सहयोगी चुनाव जीतते हैं तो उसे अपनी मेहनत और पुरुषार्थ बताते हैं, लेकिन जब जनता उन्हें नकार देती है तो EVM पर दोषारोपण करने लगते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह प्रवृत्ति सबके सामने है.

SIR पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन को घेरा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सीएम योगी ने कहा कि देश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है. 1952, 1962 और 2003 समेत अलग-अलग समय पर यह प्रक्रिया पूरी की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जब मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता था, तब इसका समर्थन किया जाता था, लेकिन आज चुनाव आयोग की ओर से यह प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने पर विपक्ष हंगामा कर रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों के साथ-साथ जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगियों को इस मुद्दे पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि जब कोई बांग्लादेशी या पाकिस्तानी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराता है तो वह गरीब और वंचित व्यक्ति के अधिकारों का हनन करता है. इसलिए मतदाता सूची से ऐसे नामों को हटाना जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का उद्देश्य भारत और संविधान को कटघरे में खड़ा करना है. योगी ने कहा कि जिन संवैधानिक संस्थाओं के आधार पर भारत का लोकतंत्र टिका हुआ है, उन्हें कमजोर करने की किसी भी साजिश को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation