गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
Uttar Pradesh 12 Oct 2026, 10:44 PM

गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मंत्र को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार के बहुआयामी अभियान ‘मिशन शक्ति’ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को और आगे बढ़ाया.

शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि पर जगतजननी मां आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी के प्रति आस्था निवेदित करते हुए मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘मिशन शक्ति : जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.’

यह भी पढ़ें: 'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील

मिशन शक्ति के छठे चरण का शुभारंभ

योगिराज बाबा गभीरनाथ प्रेक्षागृह में किसानों को डीबीटी के माध्यम से फसल क्षतिपूर्ति के एवज में कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरित करने से पूर्व सीएम योगी ने प्रेक्षागृह परिसर से मिशन शक्ति के छठवें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली का शुभारंभ किया. इस रैली में 500 दोपहिया वाहन शामिल रहे. जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘डबल इंजन सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. नारी सशक्तीकरण ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है.’

इसके बाद अयोजित कार्यक्रम में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत राशि सौंपी.

86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है. उन्होंने कहा कि खुद को धरतीपुत्र और किसानपुत्र कहने वाली पिछली सरकारों ने किसानों के लिए अपेक्षित काम नहीं किया, जबकि योगी सरकार ने उनके मुकाबले तीन गुना से अधिक राशि खर्च की है.

शाही ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि वर्ष मायावती की सरकार ने किसानों पर 10,207 करोड़ रुपए और अखिलेश यादव सरकार ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि योगी सरकार अब तक किसानों पर ₹69,163 करोड़ खर्च कर चुकी है.

खाद-बीज, बिजली समय पर उपलब्ध

कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों को समय पर बीज, बिजली और पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. पिछले वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 752 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के समय आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार से मिले 3,200 करोड़ रुपए में से केवल 800 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे. योगी सरकार बनने के बाद शेष राशि में से 1,200 करोड़ रुपए सात दिनों के भीतर किसानों के खातों में भेजे गए.

शाही ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल किया गया। पिछली सरकार ने पांच वर्षों में करीब ₹62 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया था, जबकि योगी सरकार ने दस वर्षों में ₹3.25 लाख करोड़ का भुगतान किया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश की 105 चीनी मिलें 15 दिनों के भीतर भुगतान कर रही हैं.

पीएम फसल बीमा योजना में 6,125 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी गई

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017-18 से अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को ₹6,125 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी गई है. वर्ष 2025-26 में आपदा से प्रभावित 7.31 लाख किसानों को इस योजना के माध्यम से ₹812.76 करोड़ दिए गए. उन्होंने बताया कि इस वर्ष बीमा कराने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष के लगभग 18 लाख से बढ़कर 23 से 24 लाख हो गई है. मुख्यमंत्री ने इनके सर्वे और क्षतिपूर्ति वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. शाही ने कहा कि जालौन में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब ₹5 करोड़ किसानों को अंतरित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के लिए ऐसे प्रयास किए होते तो उन्हें गरीबी और बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता.

जागरूकता रैली शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation