Madhya Pradesh
21 Oct 2026, 04:15 PM
एमपी में शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, 400 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे, 20 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
News Patrika
@newspatrika
MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का सीएम ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के जनजातीय बहुल इलाकों के लिए 200 नए सांदीपनि विद्यालय भवन मंजूर किए जाते हैं। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 200 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण होगा। साथ ही, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत भी 200 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम में 950 से अधिक पात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)