'CM भजनलाल के बयान से मेरी छवि को पहुंचा नुकसान, माफी मांगें', अशोक गहलोत का पलटवार
Rajasthan 07 Nov 2026, 06:50 PM

'CM भजनलाल के बयान से मेरी छवि को पहुंचा नुकसान, माफी मांगें', अशोक गहलोत का पलटवार

ABP News
@abpnews

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे,जहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर में दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणियों से उनकी पर्सनैलिटी को स्थायी नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों और जोधपुरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लेकर आए.

मुख्यमंत्री के बयान से व्यक्तिगत रूप से आहत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच सम्मानजनक संबंध बने रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है.

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ अपने संबंधों का उदाहरण भी दिया था. विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर इस तरह के आरोपों की उम्मीद नहीं थी. मुख्यमंत्री के बयान से उन्हें राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से पीड़ा पहुंची है.

किसान आंदोलन कर रहे युवा नेता नरेश मीणा पर पुलिस ने रखा चवन्नी का इनाम! देर रात मारा छापा

खाद-बीज की दुकान के आरोपों पर उठाए सवाल

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके पुराने राजनीतिक जीवन और खाद-बीज की दुकान से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए. उन्होंने सवाल किया कि जब उन्होंने पांच वर्ष की उम्र में खाद की दुकान खोली थी, तब मुख्यमंत्री को कैसे पता चला कि वहां नकली खाद-बीज बिकते थे या कोई गलत काम हुआ था? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी.गहलोत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई.

बीजेपी की रैलियों पर भी साधा निशाना

बीजेपी की ओर से लोकतंत्र बचाओ और अराजकता मिटाओ जैसे मुद्दों पर निकाली जा रही रैलियों को लेकर भी गहलोत ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पिछले 80 वर्षों में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के लिए रैली निकाल रहा है और सत्ता पक्ष उसके जवाब में काउंटर रैली कर रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की रैलियों में भीड़ नहीं जुटने के कारण सरकार और पार्टी के नेता बौखलाहट में हैं. गहलोत ने कहा कि रैलियों के दौरान वीआईपी रूट, ट्रैफिक डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं से आमजन और व्यापारियों को परेशानी होती है. उन्होंने कांग्रेस की रैली के दौरान व्यापारियों की परेशानी का मुद्दा उठाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राहुल गांधी ने जवाब दिया था, लेकिन अब बीजेपी खुद प्रदेशभर में रैलियां कर रही है.

तीन बार CM और तीन बार केंद्रीय मंत्री बनने का किया जिक्र

अपने लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि वर्ष 1980-81 के दौरान भी उनके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए थे. राजनीतिक जीवन में आरोप लगते रहे हैं और वे इन परिस्थितियों के आदी हैं. इसके बावजूद प्रदेश की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के सहयोग से वे तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री और तीन बार केंद्रीय मंत्री बने.

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से उन्हें राजनीतिक रूप से कोई धक्का नहीं लगा, बल्कि व्यक्तिगत संबंधों के कारण पीड़ा हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का सम्मान सभी प्रदेशवासियों को करना चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों. अंत में गहलोत ने एक बार फिर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation