22 Oct 2026, 02:56 PM
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने मांगी मोहलत, क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हुए पेश, अब नए नोटिस की तैयारी
News Patrika
@newspatrika
CJP Saurabh Das Ashutosh Ranka: नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ( CJP) नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गुरुवार को दोपहर 12 बजे जांच में शामिल होने के लिए बुलाए जाने के बाद पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार तीनों नेताओं ने पुलिस से जांच में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की ओर से इन्हें नया नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने तीनों नेताओं को पूछताछ के लिए अपने राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)