छिंदवाड़ा के सावरवानी-तामिया में रोमांचक यात्रा, 22 राइडर्स पहुंचे, एडवेंचर टूरिज्म को बढावा देने का प्रयास
Chhindwara, Madhya Pradesh 04 Oct 2026, 02:05 PM

छिंदवाड़ा के सावरवानी-तामिया में रोमांचक यात्रा, 22 राइडर्स पहुंचे, एडवेंचर टूरिज्म को बढावा देने का प्रयास

Patrika
@patrika
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन पर्यटन ग्राम सावरवानी और तामिया पहुंचा। दोनों स्थानों की सुंदरता पर देश भर के 22 साहसी राइडर्स मोहित हुए। सावरवानी और तामिया होते हुए यह राइडर्स पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और वाहन कंपनी के बीच साझेदारी के तहत यह यात्रा निकली है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अनुभव-आधारित और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाएं मिलकर नए क्यूरेटेड रूट्स तैयार करेंगी, जिससे पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार व आजीविका के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation