Madhya Pradesh
12 Sep 2026, 09:50 AM
‘छात्रों की गूंज’ के लिए IDA मैदान तैयार, राहुल गांधी की टीम ने इंदौर में संभाला मोर्चा
Patrika
@patrika
Rahul Gandhi Students Ki Goonj Indore- 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जगह को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया। रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान के लिए कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) को 10.08 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। राहुल गांधी की टीम के सदस्यों ने भी चुनिंदा नेताओं की बैठक ली। पहले कांग्रेस द्वारा तय किए गए नेहरू स्टेडियम को लेकर नगर निगम ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद आइडीए के मैदान पर कार्यक्रम की तैयारी की गई। आइडीए ने जीएसटी समेत तीन दिन का किराया कांग्रेस को 10.08 लाख रुपए बताया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)