मौतों के बाद जागी पुलिस…चंदाना में अवैध शराब के नेटवर्क पर पहली बड़ी चोट, विनोद सहित 10 गिरफ्तार
Dewas, Madhya Pradesh 26 Oct 2026, 09:36 PM

मौतों के बाद जागी पुलिस…चंदाना में अवैध शराब के नेटवर्क पर पहली बड़ी चोट, विनोद सहित 10 गिरफ्तार

News Patrika
@newspatrika
Chandana Illegal Liquor Case: मध्यप्रदेश के देवास जिले के चंदाना में लगातार हुई मौतों के बाद अवैध शराब के कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव में लंबे समय से कथित तौर पर डायरी सिस्टम के जरिए शराब बेचने के आरोपों का सामना कर रहे विनोद जायसवाल सहित 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में शराब दुकानों के मैनेजर और सेल्समैन भी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, चंदाना में शराब की दुकान होने के बावजूद दूसरे क्षेत्रों की दुकानों से शराब लाकर यहां और आसपास के इलाकों में खपाई जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से 54 लीटर देशी शराब, एक कार, 10 मोबाइल और 10 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation